Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

PNB Local Bank Officer LBO Recruitment 2025 : ऐसे करें आवेदन

पंजाब नेशनल बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए के लिए कुल 750 पदों पर भर्तियां निकाली है। इन सभी पदों के लिए उम्मीदवार 03 नवंबर से 23 नवंबर, 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। लोकल बैंक ऑफिसर पद पर भर्तियां कुल 17 राज्य और प्रदेशों में की जाएगी। इन भर्तियों के लिए उम्मीदवार को एक लिखित परीक्षा से गुजरना होगा।

उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई, 2025 के अनुसार 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी नीचे आर्टिकल से पढ़ें।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि03 नवंबर, 2025
आवेदन समाप्त होने की तिथि23 नवंबर, 2025
ऑनलाइन परीक्षा की तिथिदिसंबर, 2025

पंजाब नेशनल बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए योग्यता मापदंड

  • उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए।
  • साथ ही उम्मीदवार को लोकल भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।

आयु सीमा

  • 01 जुलाई, 2025 के अनुसार 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • ओबीसी वर्ग को आयु में 03 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • एसटी एवं एससी वर्ग को आयु में 05 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • अन्य वर्ग के लिए नीचे नोटिफिकेशन देखें।

PNB LBO Vacancy 2025 Details

राज्यपद की संख्या
आंध्रप्रदेश05
गुजरात95
कर्नाटक85
महाराष्ट्र135
तेलंगाना88
तमिलनाडु85
पश्चिम बंगाल90
जम्मू और कश्मीर20
लद्दाख03
अरुणाचल प्रदेश05
असम86
मणिपुर08
मेघालय08
मणिपुर08
मिजोरम05
नागालैंड05
सिक्किम05
त्रिपुरा22
कुल पद750

PNB Local Bank Officer 2025 के लिए चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और लोकल भाषा टेस्ट द्वारा किया जायेगा।

(1) ऑनलाइन लिखित परीक्षा

विषयप्रश्न संख्याकुल अंक
Reasoning & Computer Aptitude2525
Data Analysis & Interpretation2525
English Language2525
Quantitative Aptitude2525
General/Economy/BankingAwareness5050

(2) स्क्रीनिंग

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के ऑनलाइन फॉर्म और दस्तावेज़ बैंक द्वारा जांचे जाएंगे। यह जांच भाषा परीक्षा (अगर ज़रूरी हुई) या इंटरव्यू से पहले की जाएगी। इसका मकसद यह देखना है कि उम्मीदवार सभी ज़रूरी योग्यता शर्तें पूरी करता है या नहीं।

(3) लोकल भाषा का टेस्ट

जिन उम्मीदवारों ने जिस राज्य के लिए आवेदन किया है, उस राज्य की स्थानीय भाषा को 10वीं या 12वीं कक्षा में विषय के रूप में नहीं पढ़ा है, उन्हें स्थानीय भाषा की परीक्षा (Local Language Proficiency Test – LLPT) देनी होगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे नोटिफिकेशन देखें।

(4) पर्सनल इंटरव्यू

चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे नोटिफिकेशन देखें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

ऑनलाइन आवेदनयहाँ से करें
लॉगिन पेजयहाँ से देखें
आधिकारिक सूचना (Notification)यहाँ से देखें
आधिकारिक वेबसाइटpnb.bank.in

Leave a Reply