पंजाब नेशनल बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए के लिए कुल 750 पदों पर भर्तियां निकाली है। इन सभी पदों के लिए उम्मीदवार 03 नवंबर से 23 नवंबर, 2025 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। लोकल बैंक ऑफिसर पद पर भर्तियां कुल 17 राज्य और प्रदेशों में की जाएगी। इन भर्तियों के लिए उम्मीदवार को एक लिखित परीक्षा से गुजरना होगा।
उम्मीदवार की आयु 01 जुलाई, 2025 के अनुसार 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु में छूट दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी नीचे आर्टिकल से पढ़ें।
महत्वपूर्ण तिथियां
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 03 नवंबर, 2025 |
| आवेदन समाप्त होने की तिथि | 23 नवंबर, 2025 |
| ऑनलाइन परीक्षा की तिथि | दिसंबर, 2025 |
पंजाब नेशनल बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए योग्यता मापदंड
- उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए।
- साथ ही उम्मीदवार को लोकल भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।
आयु सीमा
- 01 जुलाई, 2025 के अनुसार 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- ओबीसी वर्ग को आयु में 03 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- एसटी एवं एससी वर्ग को आयु में 05 वर्ष की छूट दी जाएगी।
- अन्य वर्ग के लिए नीचे नोटिफिकेशन देखें।
PNB LBO Vacancy 2025 Details
| राज्य | पद की संख्या |
| आंध्रप्रदेश | 05 |
| गुजरात | 95 |
| कर्नाटक | 85 |
| महाराष्ट्र | 135 |
| तेलंगाना | 88 |
| तमिलनाडु | 85 |
| पश्चिम बंगाल | 90 |
| जम्मू और कश्मीर | 20 |
| लद्दाख | 03 |
| अरुणाचल प्रदेश | 05 |
| असम | 86 |
| मणिपुर | 08 |
| मेघालय | 08 |
| मणिपुर | 08 |
| मिजोरम | 05 |
| नागालैंड | 05 |
| सिक्किम | 05 |
| त्रिपुरा | 22 |
| कुल पद | 750 |
PNB Local Bank Officer 2025 के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और लोकल भाषा टेस्ट द्वारा किया जायेगा।
(1) ऑनलाइन लिखित परीक्षा
| विषय | प्रश्न संख्या | कुल अंक |
| Reasoning & Computer Aptitude | 25 | 25 |
| Data Analysis & Interpretation | 25 | 25 |
| English Language | 25 | 25 |
| Quantitative Aptitude | 25 | 25 |
| General/Economy/BankingAwareness | 50 | 50 |
(2) स्क्रीनिंग
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के ऑनलाइन फॉर्म और दस्तावेज़ बैंक द्वारा जांचे जाएंगे। यह जांच भाषा परीक्षा (अगर ज़रूरी हुई) या इंटरव्यू से पहले की जाएगी। इसका मकसद यह देखना है कि उम्मीदवार सभी ज़रूरी योग्यता शर्तें पूरी करता है या नहीं।
(3) लोकल भाषा का टेस्ट
जिन उम्मीदवारों ने जिस राज्य के लिए आवेदन किया है, उस राज्य की स्थानीय भाषा को 10वीं या 12वीं कक्षा में विषय के रूप में नहीं पढ़ा है, उन्हें स्थानीय भाषा की परीक्षा (Local Language Proficiency Test – LLPT) देनी होगी। अधिक जानकारी के लिए नीचे नोटिफिकेशन देखें।
(4) पर्सनल इंटरव्यू
चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे नोटिफिकेशन देखें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ से करें |
| लॉगिन पेज | यहाँ से देखें |
| आधिकारिक सूचना (Notification) | यहाँ से देखें |
| आधिकारिक वेबसाइट | pnb.bank.in |