न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने लेखा (Accounts) और जनरलिस्ट (Generalists) पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालनी होगी। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि लेखा और जनरलिस्ट भर्ती 2024 की पहले चरण की परीक्षा 13 अक्टूबर और दूसरे चरण की परीक्षा 17 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ कोई भी एक आईडी प्रूव लेकर जरूर जाएं।
| महत्वपूर्ण तिथि | |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 07 अक्टूबर, 2024 |
| पहले चरण की परीक्षा का आयोजन | 13 अक्टूबर, 2024 |
| दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन | 17 नवंबर, 2024 |
| परिणाम की घोषणा | जल्द |
| पदों की जानकारी | ||
| पद का नाम | वर्ग | पदों की संख्या |
| लेखा (Accounts) | सामान्य वर्ग | 21 |
| ओबीसी वर्ग | 13 | |
| EWS | 05 | |
| एससी | 07 | |
| एसटी | 04 | |
| कुल पद | 50 | |
| जनरलिस्ट (Generalists) | सामान्य | 50 |
| ओबीसी | 32 | |
| EWS | 12 | |
| एससी | 18 | |
| एसटी | 08 | |
| कुल पद | 120 | |
| कुल पदों संख्या | 170 | |
NIACL AO भर्ती 2024 के लिए चयन प्रक्रिया
- पहला चरण – प्रारंभिक परीक्षा
- दूसरा चरण – मुख्य परीक्षा
- तीसरा चरण – इंटरव्यू
प्रारंभिक परीक्षा :-
पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा 100 अंकों की आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा तीन अनुभाग में होगी। उम्मीदवार यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों में से किसी भाषा में दे सकते हैं। इस परीक्षा के लिए कुल 60 मिनट का समय दिया जायेगा। प्रत्येक अनुभाग के लिए 20 मिनट का समय होगा। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ ) टाइप होंगे।
| प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न | |
| विषय | अंक |
| अंग्रेजी भाषा | 30 |
| तर्क ज्ञान परीक्षा | 35 |
| मात्रात्मक योग्यता | 35 |
| कुल | 100 |
मुख्य परीक्षा :-
मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों की आयोजित की जाएगी। जिसमें 30 अंकों की वर्णनात्मक परीक्षा शामिल है। यह दोनों परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। बता दें कि वर्णनात्मक परीक्षा का उत्तर कंप्यूटर पर टाइप करना होगा। वस्तुनिष्ठ परीक्षा के तुरंत बाद वर्णनात्मक परीक्षा का आयोजन होगा।
| जेन्रलिस्ट | |
| विषय | अंक |
| तर्क ज्ञान परीक्षा | 50 |
| अंग्रेजी भाषा की परीक्षा | 50 |
| सामान्य ज्ञान परीक्षा | 50 |
| मात्रात्मक योग्यता | 50 |
| कुल अंक | 200 |
| स्पेशलिस्ट | |
| विषय | अंक |
| तर्क ज्ञान परीक्षा | 40 |
| अंग्रेजी भाषा की परीक्षा | 40 |
| सामान्य ज्ञान परीक्षा | 40 |
| मात्रात्मक योग्यता | 40 |
| स्पेशलिस्ट स्ट्रीम में प्रांसगिक अनुशासन में तकनीकी और व्यावसायिक ज्ञान का आकलन करने के लिए एक अतिरिक्त परीक्षा | 40 |
| कुल अंक | 200 |
वर्णात्मक परीक्षा :- यह परीक्षा कुल 30 अंकों की होगी। जिसके लिए 30 मिनट का समय दिया जायेगा। यह परीक्षा अंग्रेजी (पत्र लेखन-10 अंक और निबंध-20 अंक) की होगी।
तीसरा चरण – इंटरव्यू
परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का अंत में इंटरव्यू होगा। इसी के आधार पर चयनित किया जायेगा।
अंत में :- दस्तावेज सत्यापन किया जायेगा। इस दौरान उम्मीदवारों को सभी अपने दस्तावेज लेकर जाना होगा।
| महत्वपूर्ण लिंक | |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ से करें |
| नोटिफिकेशन डाउनलोड | हिंदी | अंग्रेजी |
| आधिकारिक वेबसाइट | Link |